फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Life in danger due to kite string, administration indifferent

पतंग की डोर से खतरे में जान, प्रशासन उदासीन

Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Life in danger due to kite string, administration indifferent
चीनी मांझे की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक है, लेकिन इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। कहीं चोरी-छिपे तो कहीं खुलेआम जीवन के लिए घातक मांझे की बिक्री जारी है। मंझे में फंसकर लोगों के घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं, लेकिन इसके प्रति उदासीन बना हुआ है। मकर संक्राति से एक-दो दिन पूर्व खानापूर्ति के नाम पर छापे की कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसके पूर्व व बाद में सब कुछ पहले जैसे ही चलता रहता है।
विज्ञापन

कालीन नगरी में चीनी मंझे से किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना अभी नहीं घटित हुई है। इतना जरूर है कि मंझे में फंसकर पांच से छह लोगों के घायल होने की घटनाएं जरूर सामने आई हैं। उसकी प्रमुख वजह पतंग उड़ाते समय जब कहीं मांझा नीचे आ जाता है तो साइकिल और बाइक सवार फंस जाते हैं। यह इतना मजबूत होता है कि टूटने की बजाय शरीर के जिस हिस्से पर लगता है, वहां कट जाता है। पतंगबाजी का दौर ठंड के मौसम के साथ शुरू हो जाता है और मकर संक्रांति के बाद खत्म हो जाता है। महज एक माह के मनोरंजन के दौरान होने वाले हादसे लोगों को जीवन भर का दंश दे जाते हैं। जिले में करीब 20 लाख रुपये तक के मांझे का कारोबार होता है। मकर संक्रांति नजदीक आते ही चीनी मांझे से पूरा बाजार पट गया है। देशी मांझा से सस्ता होने के चलते चीनी मांझा की बिक्री ज्यादा होती है। प्रतिबंधित होने के बावजूद चीनी मांझा बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। एसडीएम ज्ञानपुर प्रियंका प्रियंका प्रियदर्शिनी का कहना है कि चीनी मांझा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसकी खरीद और बिक्री करने वाले दोषी होंगे। इसको लेकर जल्द ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई चीनी मांझा बिक्री करते मिलता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed