फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Life imprisonment to two for murder and hiding the dead body in a well.

Bhadohi News: हत्या कर शव कुएं में छिपाने के मामले में दो को उम्रकैद

Sat, 26 Oct 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two for murder and hiding the dead body in a well.
ज्ञानपुर। जिला जज दुर्ग नारायण सिंह की अदालत ने शुक्रवार को हत्या कर शव को कुएं में छुपाने के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

2018 में हुई हत्या के मामले में कोर्ट का फैसला आया है। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गड़ौरा निवासी रविंद्र कुमार पटेल की हत्या कर शव को कुएं में छुपा दिया गया था। 26 जून 2018 को कुएं से बरामद हुए शव के बाद मामले में दो आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में सुनवाई करते हुए जिला जज दुर्ग नारायण सिंह की अदालत ने गड़ौरा निवासी अनिल कुमार बिंद और पवन कुमार पटेल को युवक की हत्या करने और उसके शव को कुएं में छुपाने का दोषी पाया। कोर्ट ने दोनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोनों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed