फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lichhavi Express stands up due to pressure pipe burst

प्रेशर पाइप फटने से खड़ी हुई अप लिच्छवी एक्सप्रेस

Mon, 24 May 2021 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Lichhavi Express stands up due to pressure pipe burst
लालानगर। सोमवार को अपने निर्धारित समय पर बिहार से नईदिल्ली जा रही अप लिच्छवी एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटने के कारण केड़वरिया-रामपुर गंगा घाट मार्ग स्थित फाटक पर खड़ी रही। इससे न सिर्फ दाहसंस्कार करने जाने वालों बल्कि तटवर्ती क्षेत्र से बाजार आने वालों को लगभग 25 मिनट तक जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रेशर पाइप ठीक होने पर ही एक्सप्रेस नईदिल्ली की ओर रवाना हो सकी। एक्सप्रेस के रुकने पर उस सवार यात्रियों में इस बात की चिंता रही कि यदि ट्रेन लेट हुई तो असहनीय गर्मी में ट्रैक के किनारे ही समय काटना भारी पड़ेगा लेकिन पाइप के ठीक होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय लगभग चार बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी होने वाली थी। केड़वरिया-रामपुर गंगा घाट फाटक को कुछ बोगियां पार हो चुकी थीं कि अचानक प्रेशर पाइप फट गया। इससे फाटक पर जाम लगते ही आधा दर्जन से अधिक शवों को लेकर घाट जाने वाले 25 मिनट तक धूप और गर्मी में पसीना बहाया। ट्रेन में सवार रघुवीर, चंदन, मनीषा, प्रिंस, राजकुमार समेत दर्जनों यात्री उतर कर पानी और खानपान की तलाश में लग गए। चालक दल की सूचना पर स्टेशन के कर्मचारियों की मदद से प्रेशर पाइप को ठीक कराकर ट्रेन आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण इस तरह की समस्या आम बात होती है। बोगियों के ज्वाइंडर पर अतिरिक्त पाइप होने पर उसे लगाकर ट्रेन को आगे बढ़वाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed