फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lekhpal gave Tahrir in case of uprooting of Khandja

खड़ंजा उखाड़ने के मामले में लेखपाल ने दी तहरीर,पंचायत शुरु

Tue, 28 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal gave Tahrir in case of uprooting of Khandja
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के दरवांसी गांव में खड़ंजा उखाड़कर अवैध अतिक्रमण करने के मामले में अतिक्रमणकारी के खिलाफ नामजद तहरीर हलका लेखपाल ने दिया है। हिदायत के बाद भी अतिक्रमण होने पर मामले को सदर एसडीएम तक पहुंचा कर प्रभावी कार्रवाई की बात सामने आई है। मामला यह है कि जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग पर 10 वर्ष से नासूर बन चुकी जलनिकासी समस्या का मुख्य कारण मात्र अवैध अतिक्रमण है, जिसके चलते उक्त डेढ़ किलोमीटर वाले मार्ग पर कोई भी मौसम हो जलभराव का सामना कर राहगीर रास्ता बदलकर ही आवागमन करते आ रहे हैं और जलजमाव के साथ भीषण गंदगी से संक्रमित बीमारियों के भी फैलने की आशंका रहने वालों में घर कर गई है। पाल बस्ती से होकर बहने वाले रास्ते पर व्यक्ति विशेष ने पहले मिट्टी पाट कर अतिक्रमण कर लिया। उसके बाद बिना ग्रामसभा से अनुमति लिए नईबस्ती को जोड़ रहे खड़ंजा मार्ग को उखाड़कर पीलरयुक्त निर्माण शुरु करा दिया जिसकी भनक लगते ही हलका लेखपाल अनीता देवी ने स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत परखी। व्यक्ति विशेष की ओर से दुर्व्यहार करते हुए निर्माण को किसी भी कीमत पर कराने की बात कहीं गई, जिसके खिलाफ चौकी पुलिस को नामजद तहरीर सोमवार को दे दिया। दूसरे दिन मंगलवार को भी अतिक्रमण को लेकर ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह पटेल, कैलाशनाथ सिंह, निर्भय सिंह आदि ने मौके पर पहुंच समझा-बुझाया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी। लेखपाल अनीता देवी ने कहा कि व्यक्ति विशेष के नाम मात्र 5 बिस्वा पट्टा है और वह मौके पर 10 बिस्वा कब्जा किया है, जिसकी शिकायत पुलिस और सदर तहसील प्रशासन से की जा चुकी है। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर अतिक्रमण रोकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed