{"_id":"67782c756164805424004afb","slug":"laying-of-foundation-stone-of-drinking-water-pipe-project-worth-rs-1720-lakh-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-120854-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 17.20 लाख के पेयजल पाइप परियोजना का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 17.20 लाख के पेयजल पाइप परियोजना का शिलान्यास
विज्ञापन
औराई। नगर पंचायत घोसिया में वार्ड नंबर पांच में 200 मीटर पाइप लाइन विस्तार का शुक्रवार को शिलान्यास हुआ।
चेयरमैन बेबी एबरार ने करीब 17.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस कार्ययोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि नगर में लगातार योजनाओं को गति देने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में बने प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने के साथ-साथ उनके क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। वार्ड नंबर पांच में काफी समय से पेयजल की समस्या थी, जिसे देखते हुए यहां पर पांच एचपी का समरसिबल स्थापित करने के साथ 200 मीटर तक पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा।
जिससे करीब पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि एबरार अली समेत सभासद मदीना जमील, मुरसलीन अंसारी, हाजी अबरार अहमद, अशफाक आदि रहे।