फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lawful saw machine raided, equipment seized

अवैध आरा मशीन पर छापा, उपकरण जब्त

Wed, 20 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Lawful saw machine raided, equipment seized
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के बनकट गांव में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर अवैध ढंग से संचालित आरा मशीन को बंद कराया। जेसीबी से उपकरण आदि उखड़वाकर जब्त कर लिया। इस दौरान संचालकों और वन विभाग की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बनकट के कुछ ग्रामीणों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव में अवैध ढंग से आरा मशीन संचालन और हरे पेड़ों की कटाई का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को ज्ञानपुर के रेंजर रिचेश मिश्रा और वन दरोगा शिवलाल पुलिस फोर्स के साथ बनकट गांव में पहुंची। यहां पर संजय दूबे, लल्लू दूबे और नेता पांडेय की ओर से अवैध ढंग से संचालित दो आरा मशीन को को उखाड़कर सभी उपरकण जब्त किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई। टीम में राम बहादुर, नदंलाल, तीरथराज संग मोढ़ चौकी पुलिस भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed