फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lavkush Lekhpal Association's president, Rishun elected as general secretary

Bhadohi News: लवकुश लेखपाल संघ के अध्यक्ष, रिशुन महामंत्री निर्वाचित

Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lavkush Lekhpal Association's president, Rishun elected as general secretary
लेखपाल संघ के निर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
औराई। दी सहकारी चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला इकाई का चुनाव हुआ। इसमें लवकुश तिवारी अध्यक्ष और रिशुन यादव जिलामंत्री निर्वाचित हुए। शेष अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रथम खंडमंत्री विंध्याचल मंडल राम आसरे और चुनाव अधिकारी द्वितीय खंड मंत्री वाराणसी मंडल लालचंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में दोपहर 12 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर लवकुश तिवारी, दिनेश कुमार सिंह और विमलेश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लवकुश को 113, दिनेश सिंह को 107 और विमलेश को 24 मत मिले। जिलामंत्री के लिए रिशुन यादव और आनंद कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रिशुन को 163 और आनंद को 79 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर सोनू गौतम, कृष्ण कुमार मौर्य, उपमंत्री राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामराज यादव, आय-व्यय निरीक्षक विकास कुमार निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष और जिला मंत्री ने कहा कि लेखपालों के हित में संगठन काम करेगा। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इस मौके पर रजनीश बघेल, सत्येंद्र यादव, श्रवण मिश्रा, कामेश्वरनाथ मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, रामवृक्ष भारती, अनुराग चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed