फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Latghat Fair: Diversion in place today on the Azamgarh-Gorakhpur route

लाटघाट मेला : आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर आज रहेगा डायवर्जन

Fri, 30 Oct 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Latghat Fair: Diversion in place today on the Azamgarh-Gorakhpur route
लाटघाट बाजार में मेले को लेकर की गई सजावट। संवाद
ऐतिहासिक दो दिवसीय लाटघाट मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हालांकि, मौसम खराब होने से आयोजन प्रभावित होने की आशंका है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे से आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर डायवर्जन लागू होगा। पीईटी को देखते हुए भी 20 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। उप जिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय, सीओ सगड़ी और जीयनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह की देखरेख में मेले को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए सात थानाध्यक्ष, 30 उप निरीक्षक, 95 कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, यातायात पुलिस और अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी तैनात रहेगी। निगरानी के लिए 50 कैमरों और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। लाटघाट पुलिस चौकी को खोया-पाया केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

- इन मार्गों पर रहेगा बैरियर
रौनापार मार्ग पर लाटघाट नहर, जम्मनपुर, आरा मशीन, घाघरा मोड़ और शराब की दुकान के पास बैरियर लगाए जाएंगे। दोहरीघाट मार्ग पर पुलिस चौकी व मुसहर बस्ती और जीयनपुर मार्ग पर खांड़ मोड़ व यूबीआई बैंक के पास यातायात नियंत्रित किया जाएगा। अन्य स्थानों पर भी बैरियर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

- आठ स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं, चार जगह बिरहा दंगल
मेले में आठ पूजा समितियों की ओर से दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रत्येक पंडाल से 20 स्वयंसेवक व्यवस्था संभालेंगे, जिनकी सूची पुलिस के पास रहेगी। मेले में चार स्थानों पर बिरहा दंगल होगा, जिसमें पूर्वांचल के प्रसिद्ध गायक प्रस्तुति देंगे। उप जिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा और यातायात के सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed