फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Last rites performed in presence of force

फोर्स की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 18 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed in presence of force
गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट पर सोमवार को दोपहर एक बजे उस समय हड़कंप मच गया जब 108 एंबुलेंस पर कोरोना संदिग्ध का शव लेकर अंतिम संस्कार करने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने शव फूंकने से मना किया। आरोप है कि ईंट-पत्थर भी चलाए गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। सुरियावां के कौड़र निवासी एक व्यक्ति की मौत के बाद 108 एंबुलेंस कर्मी रामपुर घाट अंतिम संस्कार कराने के लिए पहुंचा।  ग्रामीणों ने कोरोना मरीज का शव होने से संस्कार से मना कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी शव को लेकर गंगा की दूसरी तरफ मिर्जापुर जिले में गए, वहां भी विरोध हुआ। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल कृष्णानंद राय और चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा संग भारी संख्या में पुलिस रामपुर घाट पहुंची। पुलिस ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कहकर ग्रामीणों को समझाया तब शव का अंतिम संस्कार हो सका। एंबुलेंस कर्मियों ने आरोप लगाया कि पत्थरबाजी की गई, हालांकि एंबुलेंस का नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed