फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Las sociedades libres aumentarán los problemas de los agricultores

खाली समितियां किसानों की बढ़ाएगी मुश्किलें

Mon, 16 May 2016 02:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 16 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
 मानसून के अच्छे संकेत को  देखते हुए किसान नर्सरी की तैयारी में जुट गए हैं, हालांकि उन्हें खाद-बीज के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। खाली सहकारी समितियां किसानों की परेशानी को बढ़ाएंगी। समितियों पर खाद-बीज न मिलने से एक  बार फिर किसानों को निजी दूकानों के सहारे खेतीबारी करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन

तीन फसली सीजन से मौसम की मार सह रहे किसानों को मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार अच्छी खबर सुनाई है। मानसून के अच्छे संकेत को देखते हुए किसान नर्सरी डालने की तैयारी अभी से कर दी है। खाली खेतों की जुताई आदि कराकर उसमें देशी खाद को डालकर बेहतर बना रहे हैं। 10 से 12 दिनों के बाद धान की नर्सरी किसान डालने लगेंगे लेकिन जिले की चालू 42 सहकारी समितियों में खाद-बीज नहीं है। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कृषि विभाग की ओर से धान का भरपूर बीज होने का दावा किया जा रहा है लेकिन सभी पुराने बीज की वेयरायटी हैं। नई वेरायटी विभाग के पास नहीं है। सहकारी समितियों पर डाई और पोटाश न होने से किसानों को निजी दूकानों से उंचे दामों पर ही खरीदना पड़ेगा। एआर कोआपरेटिव विमल शुक्ला ने बताया कि 300 एमटी डाई गोदामों में रखी गई है। नर्सरी में डाई की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed