{"_id":"5f4e93318ebc3e536c1bcd80","slug":"landless-women-protested-and-asked-for-allocation-bhadohi-news-vns5447684116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहीन महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिहीन महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगा आवंटन
विज्ञापन

फोटो-10
आबादी की जमीन को फर्जी ढंग से दूसरे के नाम पट्टा करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। रामचंद्रपुर गांव की दर्जनों गरीब महिलाओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय गेट पर प्रदर्शन कर भूमि आवंटन की मांग करते हुए सदर तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रार्थनापत्र डीएम को दिया। आरोप लगाया है कि दो दशक से पुश्तैनी और आबादी की जमीन पर कई परिवार आबाद चला आ रहा है मननबढ़ों की शिकायत पर तहसील प्रशासन अब उनको उजाड़कर ऐसे लोगों के नाम उक्त जमीन को पट्टा किया जा रहा है, जिसके वह पात्र नहीं हैं। यदि इसी तरह तहसील अधिकारियों का रवैया जारी रहा तो वह भूमिहीन होकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होंगे। जांच कराते हुए परिवारों के नाम जीवन-यापन के लिए भूमि आवंटित की जाए नहीं तो बस्ती के लोग बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में वकील सरोज, धनीलाल सरोज, धर्मावती देवी, मुंशीराम, अमरावती, सुखदेव, मन्नू, राजकुमारी, शांति देवी, प्रमिला देवी, ऊषा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।