फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Landed on the street trader

मनबढ़ लोगों के खिलाफ सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 08 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 08 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
 मनबढ़ युवकों पर लगाम लगाने के लिए रविवार को पुलिस को ज्ञापन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को करियांव बाजार के व्यापारियों ने दूकानेें बंद रख कर विरोध  प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

  सुबह बाजार बंद होने की जानकारी होते ही मोढ़ पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की और उनसे दूकानें खोलने की अपील की। फिर भी दोपहर 2 बजे तक बंदी चली। इस बीच पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तब जाकर मामले का पटाक्षेप हुआ।
विज्ञापन

करियांव बाजार के व्यापारियों ने रविवार को कोतवाली पुलिस और तहसील में एसडीएम से मिल कर विपक्षी मनबढ़ युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संज्ञान न लिए जाने की दशा में व्यापारियों ने बाजार बंदी का एलान किया था। व्यापारियों ने सुबह दुकानें नहीं खोली। इस दौरान करियांव चौराहे पर जमा होकर प्रदर्शन भी किया। बाजार में डेढ़ सौ से अधिक दुकानें हैं। बंदी की जानकारी होते ही मोढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर उन्हें व्यापारियों से          मिल कर उनकी समस्या जानने और हल करने का निर्देश अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोढ़ पुलिस दोपहर में करियांव बाजार गई और व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनवारी सेठ से मिल कर जानकारी ली। इस पर लोगों ने पुलिस पर अनदेखी का         आरोप लगाया। 

इस पर मोढ़ पुलिस ने व्यापारियों संग विपक्षी जन को भी पुलिस चौकी बुलाकर बैठक की। इस दौरान दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की और एक पक्ष ने आगे से कोई शिकायत न होने देने का विश्वास दिलाया। इस पर पुलिस ने व्यापारियों से दूकानें खोलने की अपील की। दोपहर लगभग दो बजे दूकानें खुलीं। वार्ता के दौरान बीडीसी आशीष सिंह, कमलेश, राजेश जायसवाल, विक्रम, मुन्ना, दिनेश बच्चेलाल, नागेंद्र कुमार, बनारसी लाल आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed