फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land worth Rs 97 lakh was sold for Rs 10 lakh by preparing fake documents.

Bhadohi News: फर्जी कागजात तैयार कर 97 लाख की जमीन 10 लाख में बेची

Mon, 17 Nov 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 97 lakh was sold for Rs 10 lakh by preparing fake documents.
भदोही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से जमीन के कागज बनाकर जमीन बेचने के आरोप में छह नामजद समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि जमीन का कूटरचित कागज तैयार कर आरोपियों ने 97 लाख की जमीन 10 लाख में बेच दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मर्यादपट्टी निवासी करीना ने बताया कि जब वह नाबालिग थीं तभी उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनकी चल-अचल संपत्ति की वह और उनके भाई-बहन कानूनी वारिस हैं। राजस्व अभिलेख में सभी के नाम दर्ज हैं। आरोप लगाया कि चाचा विजय कुमार ने उनके पिता की मौत के बाद तहसीलकर्मियों की मिलीभगत से उसका और उसकी बहन की वरासत नहीं होने दी। इसके बाद उनके गहनों व जमीन हड़पने की नीयत से कूटरचित कागज तैयार कर 97 लाख रुपये की जमीन 10 लाख रुपये में बैनामा कर दी। इसकी जानकारी होने पर हम भाई-बहनों ने आपत्ति जताई तो चाचा विजय कुमार के साथ अरविंद कुमार, कुंवर ने उन्हें गालीगलौज कर भगा दिया। आरोप लगाया कि इस पूरी साजिश में उनके चाचा के साथ अरविंद, कुंवर, फूल कुमार, रविदास और जड़ावती देवी शामिल हैं। आरोप लगाया कि पुलिस से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर कोर्ट से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed