फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land will be taken from 250 farmers for the concrete bridge

Bhadohi News: पक्का पुल के लिए 250 किसानों से ली जाएगी जमीन

Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Land will be taken from 250 farmers for the concrete bridge
कौलापुर। जिले के रामपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण में 250 किसानों से जमीन ली जाएगी। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने किसानों की सूची को तैयार कर ली है। साढ़े तीन हेक्टेयर यानि करीब 14 से 15 बीघे जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। कुछ किसान चार गुना सर्किल रेट से अधिक पैसा चाहते हैं। इसको लेकर प्रशासन, सेतु निगम के कर्मचारियों और किसानों के बीच वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

रामपुर गंगा घाट पर बनने वाले पुल का निर्माण मिर्जापुर के जोपा में शुरु हो चुका है। करीब 339 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए अहम है। अब भदोही की तरफ से काम शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था सेतु निगम और प्रशासनिक अफसर जुट गए हैं। सहायक अभियंता सेतु निगम रियाज हुसैन ने बताया कि बिहरोजपुर के पास 40 गाटो में करीब 250 किसानों की जमीन ली जाएगी। पिलर बनाने के लिए वाहनों के आवागमन के लिए अलग से रोड बनेगा। मुआवजे को लेकर जो समस्याएं हैं, उसे प्रशासन के सहयोग से जल्द ही निस्तारित कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश तक सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उम्मीद है कि एक से दो महीने में भदोही की तरफ से काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पुल की लंबाई 1440 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर होगी। इस पुल का निर्माण बभनी से लेकर बिहरोजपुर तक होगा। सेमराध और चकपड़ौना मार्ग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed