फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Land rises against the illegal occupation of Bhumadhari land

भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जा के खिलाफ टावर पर चढ़ा वृद्घ

Sun, 18 Oct 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Land rises against the illegal occupation of Bhumadhari land
सर्रोई। असनांव चौकी क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में शनिवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब वृद्ध किसान कमला शंकर मौर्या (62) सुनवाई न होने पर मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। समझाने-बुझाने और एसडीएम के आश्वासन पर एक घंटे बाद किसान टावर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

किसान ने आरोप लगाया कि जमीन उसके नाम है, जिसके कागजात भी रखा है, लेकिन कुछ लोग कमजोर समझकर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिए हैं। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर गालीगलौज देने, जान से मारने की धमकी दी जाती है। बार-बार चौकी, कोतवाली, तहसील भदोही, कानूनगो, हलका लेखपाल से शिकायत कर न्याय की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। न्याय न मिलने से वह टावर पर चढ़ गया। खबर मिलने पर दलबल के साथ पहुंचे सीओ प्रयांक जैन, तहसीलदार विजय कुमार यादव, चौकी इंचार्ज श्यामजीत यादव किसान की समस्या को सुनकर किसी तरह नीचे उतारने में सफलता पाई। अधिकारियों ने लेखपाल पूजा शुक्ला से अविलंब नापी कराने का निर्देश दिया। एसडीएम एसके मिश्रा ने कहा कि किसान की समस्या का हर हाल में समाधान किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर उक्त जमीन की नापी करा दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर किसान के टॉवर पर चढ़ने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed