{"_id":"6ad66c486096acedc807cb9a","slug":"lakkad-from-kashi-defeated-manish-from-ayodhya-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-150306-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: काशी के लक्कड़ ने अयोध्या के मनीष को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: काशी के लक्कड़ ने अयोध्या के मनीष को दी पटकनी
विज्ञापन
भभौरी के कुश्ती दंगल में दांव पेंच दिखाते पहलवान। स्रोत आयोजक
सीतामढ़ी (भदोही)। डीघ ब्लॉक के कोनिया क्षेत्र के भभौरी गांव में रविवार को अंतरजनपदीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन पं. बच्चू पहलवान विनीता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया। इसमें 50 से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
भदोही सहित वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, बिहार आदि स्थानों पहलवान आए। पहलवानों ने दंगल में जीत के लिए जोर आजमाइश किया। मुकाबले में कोइरौना थाना में तैनात दरोगा प्रमोद यादव ने गोपीगंज के संजय पहलवान को हराया। इसी तरह बनारस के लक्कड़ पहलवान ने अयोध्या के मनीष पहलवान को पटखनी दी। गाजीपुर के सूरज पहलवान ने बनारस के राजू को हराकर जीत दर्ज किया। गोपीगंज के संतोष और घरांव के रमेश पहलवान भी अपने मुकाबलों में विजयी रहे, जबकि आकाश और रमेश की भिड़ंत बराबरी पर छूटी। दंगल में महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया।
बनारस की शिवानी ने कछवां की रीतू को पटकनी दी तो वहीं अंजू पहलवान ने रिया को अखाड़े में चित कर दिया। आयोजक पहलवान अतुल पांडेय (बच्चा बाबू) ने बताया कि कुश्ती दंगल में 50 जोड़ें से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। कहा कि पारंपरिक कुश्ती का असली रोमांच आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है।