फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lack of stock, returning customers

स्टॉक का अभाव, लौट रहे ग्राहक

Thu, 25 Jun 2020 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Lack of stock, returning customers
चौरी। कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण व्यापार पर खासा प्रभाव पड़ा है। सहूलियत मिलने के करीब 25 दिन बाद भी कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ रहा। इसको लेकर व्यापारी काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि जरूरी सामानों की आपूर्ति न होने से दुकानों में स्टॉक खाली है। इससे आए दिन दुकान से ग्राहक लौट रहे हैं।
विज्ञापन

चौरी बाजार के किराना व्यापारी प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि लॉकडाउन ने व्यापारियों को काफी पीछे कर दिया है। अनलॉक एक में रियायत मिलीं पर समस्याएं बरकरार हैं। अब भी दुकानों पर जरूरी सामान नहीं आ पा रहे हैं। इससे ग्राहक लगातार वापस हो रहे हैं। कपड़ा व्यापारी राजधर मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउंन में हुई क्षति की भरपाई हो पाना मुश्किल है। सीजन के हिसाब से कपड़ों की बिक्री होती है, लेकिन तीन माह कोई माल आया ही नहीं। ऐसे में बिक्री का सवाल ही नहीं। जूता- चप्पल के दुकानदार सादिक अली ने बताया कि लॉकडाउन में तीन माह दुकानें बंद रहीं। अब दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन बाहर से सामान नहीं आ पा रहा। फैक्ट्रियों में माल नहीं है। जिसके पास माल है वह ज्यादा पैसे लेकर दे रहा है। इससे उसे ले आने में भी डर लग रहा है। कुल मिलाकर लॉकडाउन में कारोबार को भारी चपत लगी है। मिठाई दुकानदार आशीष मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन ने एक साल पीछे कर दिया है। बाजार को पटरी पर आने में अभी काफी समय लगेगा। अब भी लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इससे 2020 में स्थिति बेहतर होते नहीं दिख रही। दुकानदारी भी न के बराबर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed