फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Lack of facilities at more than 300 polling booths

300 से अधिक पोलिंग बूथों पर सुविधाओं की कमी

Sun, 28 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at more than 300 polling booths
ज्ञानपुर। जिले के 1371 पोलिंग बूथों पर पेयजल, बिजली, सड़क आदि की व्यवस्था करने के लिए निर्देश है। बावजूद इसके लिए जिले के 300 से अधिक ऐसे पोलिंग बूथ हैं जहां कोई न कोई कमी है। बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे में इसकी जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द व्यवस्था मुकम्मल कराने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों की मानें तो ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में 36 बूथों पर बिजली, 62 पर रैंप, 13 पर पेयजल और 19 पर शौचालय में कुछ न कुछ कमी है। इसी तरह भदोही विधानसभा क्षेत्र में 39 में बिजली, 58 में रैंप, 20 में पेयजल, और 30 से ज्यादा में शौचालय, औराई विधानसभा क्षेत्र में भी कई बूथों पर कमियां मिली हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कुमुद श्रीवास्तव ने बताया कि जिन बूथों पर कमी है उसे ठीक करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक्सईएन और बीएसए को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed