फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laborers run away from laborers special after chainpulling

चेनपुलिंग कर श्रमिक स्पेशल से भागे मजदूर

Tue, 19 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Laborers run away from laborers special after chainpulling
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब श्रमिक स्पेशल की चैन पुलिंग कर 50 से अधिक श्रमिक उतरकर भाग गए। स्टेशन पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ पुलिस भी मामले में कुछ नहीं कर सकी। प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं हो सका। लॉकडाउन में शहरों में फंसे प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेने चला रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सूरत-गुजरात से वाराणसी जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन जैसे ही ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची कुछ लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। उसके बाद करीब 50 से अधिक प्रवासी मजदूर ट्रेन से उतरकर घर निकल गए। दर्जनों की संख्या में बाल-बच्चों के साथ उतरने वाले मजदूर बिना जांच कराए ही अपने-अपने घर पहुंच गए। नजारा देख रहे लोगों ने सूचना रेलवे पुलिस दिया लेकिन उन्हें रोक पाने में सफलता नहीं मिल सकी। मजदूर इधर-उधर होकर भाग निकले।
विज्ञापन

कार्यवाहक स्टेशन मास्टर एके वर्मा का कहना रहा कि वाराणसी की ओर नान स्टाप जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09213 को भदोही जनपद के मजदूरों ने 10.17 बजे चेन पुलिंग कर उतर गए, जिसे 10.20 बजे प्रेशर बनने पर आगे के लिए रवाना किया गया। मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे वाराणसी आरके पांडेय ने कहा कि ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का स्टापेज न होने पर इस तरह की लापरवाही चिंता का विषय है।अधिक संख्या में जवानों को ट्रेनों की सुरक्षा में लगने से स्टेशनों पर पर्याप्त मात्रा में इनकी तैनाती संभव नहीं हो पा रही है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए जनपद स्तरीय पुलिस अधिकारियों को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed