फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Laborer dies after falling from third floor, landlord's son injured

Bhadohi News: तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, मकान मालिक का बेटा घायल

Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from third floor, landlord's son injured
औराई। घोसिया नगर के वार्ड नंबर नौ में बुधवार को निर्माणाधीन मकान के बारजे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, भवन स्वामी का बेटा घायल हो गया। दोनों मकान की तीसरी मंजिल पर बने पांच इंच के बारजे की दीवार के सहारे खड़े होकर रस्सी से ड्रम खिंच रहे थे।
विज्ञापन

घायल युवक का गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। औराईं नगर पंचायत के घोसिया वार्ड नंबर 9 निवासी जामा मस्जिद के बगल में सोखु का तीन मंजिला मकान बन रहा है। बुधवार की सुबह 11 बजे छत पर काम चल रहा था। तीसरी मंजिल पर पानी भरने के लिए झारखंड निवासी ठेकेदार रूस्तम ने मजदूर राजकुमार गौतम (48) को रस्सी के सहारे प्रथम तल से ड्रम को खिंचने के लिए कहा।
विज्ञापन

सायर उगापुर निवासी मजदूर राजकुमार गौतम मकान मालिक के बेटे मोनू (25) के साथ मिलकर तीसरी मंजिल के बारजे की दीवार के सहारे रस्सी से ड्रम को खींच रहे थे। इस बीच अचानक दीवार टूट गई। दोनों एक साथ तीसरी मंजिल से दो मंजिल नीचे बने टीनशेड पर आ गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भवन स्वामी ने दोनों को गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मजदूर राजकुमार की मौत हो गई। मजदूर के मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो वे शव लेकर भवन स्वामी के घर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी चन्दकलाल का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर, मजदूर की मौत के बाद से ठेकेदार रुस्तम फरार हो गया है।

प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed