फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Krishna had to leave mother Shobha yatra

शोभा यात्रा निकाल कर माता कृष्णा को किया विदा

Tue, 17 Mar 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 17 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Krishna had to leave mother Shobha yatra
सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाल कर उन्हें भदोही रेलवे स्टेशन पर विदा किया। रास्ते भर भक्तजन माता से आशीर्वाद लेते चरण छूते शोभायात्रा में चल रहे थे।
विज्ञापन


 दोपहर रामलीला मैदान से आकर्षक रथ बनाकर उस पर माता जी को बैठाकर भक्त जन शोभायात्रा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। भक्तजन माता के जयकारे करते पैदल चल रहे थे जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन


माता के रथ के साथ भक्त खूब नाचे गाए। शोभायात्रा भरत पैलेस चौराहा, अजिमुल्लाह चौराहा, लिप्पन तिराहा, स्टेशन रोड होते हुए 4.15 बजे स्टेशन पहुंचा।

 कामायनी एक्सप्रेस पर सवार होने से पूर्व माता जी ने भक्तों से कहा कि जो संकल्प आप लोगों ने लिए हैं उन्हें भुलाना नहीं है।

उन्होंने कहा कि उन बातों पर अमल करके ही आप सदगुरू की छाया प्राप्त कर सकते हैं। वही एकमात्र विकास का रास्ता है। इस दौरान स्टेशन का माहौल जय माता दी के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ने गए लोगों में सीताराम जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनय उमर, विनीत बरनवाल, रमेश जायसवाल, कमलेश उमर, उमेश विश्वकर्मा, संजय मोदनवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed