फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kotdar's wife dies after being hit by train

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर कोटेदार के पत्नी की मौत

Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kotdar's wife dies after being hit by train
जंगीगंज। गोपीगंज कोतवाली के बिरनई निवासी एक महिला की शनिवार की देर रात वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रविवार की सुबह लोगों ने उसका क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चेरापुर गांव निवासी कोटेदार लालजी कन्नौजिया की पत्नी अवतारी देवी शनिवार की रात अचानक घर से निकल गई। वह घर से कब निकली इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि प्रयागराज-रामबाग रेलखंड पर शनिवार की रात वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद शव को कब्जे में लिया गया। परिजनों ने साड़ी के आधार पर उनकी पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके चार पुत्र और एक पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed