{"_id":"61f92f87cddd33068f3db35c","slug":"knife-injured-two-including-woman-bhadohi-news-vns636375839","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के हमले में महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू के हमले में महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कायस्थान गांव में मंगलवार को सुबह हमलावरों ने चाकू मारकर रामधारी बिंद (50), रेखा देवी (30) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है।
घायलों के परिजनों ने तहरीर पुलिस को देकर आरोप लगाया है कि रामधारी बिंद और रेखा देवी गांव समीप एक भट्टे में मजदूरी करने गए थे। भतीजा कालादेव (10) मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था जहां एक व्यक्ति बिना किसी विवाद के भतीजे को चाकू लेकर दौड़ा लिया। भतीजा भागकर भट्ठे पर आ गया। वहां भी पहुंचे व्यक्ति ने चाकू हाथ में लेकर रामधारी, रेखादेवी से विवाद कर दोनों पर चाकू से वार कर दिया। रेखा देवी के हाथ और रामधारी के सिर में चाकू लगने पर दोनों लहुलहान होकर गिर पड़े। भतीजे के शोरगुल मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी तब तक चाकू से वार करने वाला व्यक्ति भागने में सफल हो गया। रामधारी बिंद की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने कहा कि घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। हमलावर पट्टर सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।