फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   King of the country lie

झूठ बोलते हैं देश के बादशाह

Fri, 03 Mar 2017 12:15 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Fri, 03 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के बादशाह झूठ बोलते हैं। वह जिम्मेदार पद पर बैठकर ईद से दीवाली, कब्रिस्तान से श्मशान और इंसान से इंसान को लड़ा रहे हैं।  कैबिनेट मंत्री घोसिया में औराई की सपा प्रत्याशी मधुबाला पासी और गोपीगंज में रामरति बिंद के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कब्रिस्तान सुरक्षित करने के लिए हमने 236 करोड़ और अंत्येष्टि स्थलों के लिए 422 करोड़ दिए। कहा कि मायावती ने सेकुलर हिंदुुओं को हराने के लिए सौ मुसलमानों को टिकट दिया। कहा कि सच बोलने वाले और इंसाफ करने वालों की सरकार बनाओ। मोदी के लिए कहा कि वे गधों से प्रेरणा लेते हैं। वरिष्ठों को किनारे लगाया। कहा कि नोटबंदी के चलते बेटी की शादी के पैसे नहीं मिलने पर एक मां ने मौत को गले लगा लिया तो बेटी ने भी जान दे दी। एक घर से दो अर्थी निकली। इसका जिम्मेदार कौन है।
विज्ञापन

काजीपुर रोड पर सपा प्रत्याशी जाहिद बेग के समर्थन में हुई सभा में आजम खां ने कहा कि देश में अमन चैन, भाईचारा और इंसानियत कायम रहे, इसके लिए भाजपा को सत्ता से बाहर रखना होगा।  आजम खां ने प्रधानमंत्री मरेंद्र मोदी, बसपा प्रमुख मायावती सहित जामा मस्जिद नई दिल्ली के इमाम को आड़े हाथों लिया। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी,  हाजी अब्दुल रब अंसारी, शमीम अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed