फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kharmas is over, the wedding bells will ring from today, all auspicious functions will take place

Bhadohi News: खरमास समाप्त, आज से बजेगी शहनाई, होंगे सभी मांगलिक कार्य

Mon, 14 Apr 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kharmas is over, the wedding bells will ring from today, all auspicious functions will take place
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास रविवार शाम को समाप्त हो गया। 14 अप्रैल से मांगलिक कार्य की गूंज गूंजने लगेगी। इससे तीन महीने तक शहनाई बजने लगेगी। अप्रैल से जून तक कुल 19 शादी विवाह के मुहूर्त है।
विज्ञापन

14 मार्च से खरमास लगा था, जो 13 अप्रैल शाम को समाप्त हुआ। इसके बाद शादी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि मांगलिक कार्य शुरु हो गए। मीन राशि से भगवान सूर्य का मेष राशि में प्रवेश करते ही सूर्य की चाल बदल जाती है। इसके साथ खरमास का समापन होता है। सूर्य नवग्रहों में प्रमुख ग्रह हैं। 18 अप्रैल से शादी विवाह का मुहूर्त शुरु हो रहा है। लोग सहालग की तैयारी में दिन रात जुटे हैं। डुहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित श्रीमहावीर पंचाग के अनुसार 13 अप्रैल रविवार को भोर 5.1 बजे मेष राशि की सूर्य संक्राति पर आने के बाद खरमास समाप्त हो गया।
विज्ञापन

सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर गए। 14 मार्च को खरमास लगा था। जो पूरे एक महीने तक चला। अब इसका समापन हो गया है। जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नए दुकान का शुभारंभ, मुंडन, विद्यारंभ, नामांकरण, उपनयन, अन्नप्राशन संस्कार आदि शुभ कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 विवाह के शुभ मुहूर्त
ज्ञानपुर। सुजातपुर निवासी आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि 18 अप्रैल से लेकर 19 जून तक कुल विवाह के 19 शुभ मुहूर्त मिलेंगे। अप्रैल में 18, 19, 20, 21, 29, 30 और मई में 5, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 28 शादी विवाह के शुभ मुहूर्त है। इसी तरह जून में 1, 2, 4, 7, 8 विवाह की तिथि है। इस दिन वर, कन्या परिणय सूत्र में बंधेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed