फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Khamaria chairman's problems increased, government sent notice

खमरिया चेयरमैन की बढ़ी मुश्किलें, शासन ने भेजा नोटिस

Wed, 29 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Khamaria chairman's problems increased, government sent notice
ज्ञानपुर। डस्टबिन खरीद में अनियमितता के मामले में खमरिया नगर पंचायत अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही जिलाधिकारी को चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने का निर्देश दिया। नवंबर 2021 में अधिकार सीज होने पर चेयरमैन कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें राहत मिल गई थी। खमरिया नगर पंचायत के सभासद राकेश द्विवेदी, राहुल शुक्ला, मैनुद्दीन, शेषमणि मौर्य और अमरेश यादव ने वर्ष 2020 में शासन को शिकायत कर डस्टबिन खरीद में लाखों के घपले का आरोप लगाया था। डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर जांच कराई गई तो अनियमितता के आरोप सच साबित हुए। इसके साथ ही जेम पोर्टल पर जिस फर्म को जिम्मेदारी दी गई थी, वह चेयरमैन के भतीजे की पत्नी के नाम थी। डस्टबिन खरीदते के 30 लाख रुपये से अधिक का व्यय होने के बावजूद न तो जिलाधिकारी को सूचना दी गई और न अनुमति ली गई। इस मामले में शासन के निर्देश पर नवंबर 2021 में चेयरमैन के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए थे। शासन की इस कार्रवाई के खिलाफ चेयरमैन हाईकोर्ट गए थे। अदालत ने उनके अधिकार बहाल करने का आदेश था। हालांकि कोर्ट ने जांच जारी रखने को भी कहा था। अब नगर विकास के प्रमुख सचिव ने चेयरमैन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष नंद कुमार मौर्य ने कहा कि मुझसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, मैं जवाब दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed