{"_id":"67af2e3307ae872bfb0e4916","slug":"khaki-became-god-the-life-of-a-youth-trying-to-commit-suicide-was-saved-due-to-the-promptness-of-the-police-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : खाकी बनी भगवान, खुदखुशी का प्रयास कर रहे युवक की पुलिस की तत्परता से बची जान, सीपीआर देकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : खाकी बनी भगवान, खुदखुशी का प्रयास कर रहे युवक की पुलिस की तत्परता से बची जान, सीपीआर देकर बचाया
Fri, 14 Feb 2025 05:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 14 Feb 2025 05:23 PM IST
सार
अपनी पिस्तौल से अपराध को खत्म करने वाली खाकी तो आपने कई बार देखी होगी लेकिन भदोही में खाकी ने युवक की जान बचाई है। नशे की हालत में खुदखुशी का प्रयास करने वाले युवक को सीपीआर देकर बचाने वाले पुलिस के जवानों की आज हर जगह चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जान बचाने वाले पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भदोही कोतवाली के छेड़ीबीर मोहल्ले में पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। फंदे पर झूले युवक की पुलिस ने सीपीआर देकर जान बचाई। दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और सीपीआर दिया। घटना के समय युवक नशे में था।
विज्ञापन
भदोही के छेड़ीबीर मोहल्ला निवासी रवि उर्फ प्रदुम (21) शराब के नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि घर में रोज उसका नशे को लेकर परिजनों से विवाद होता था। बृहस्पतिवार की शाम भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। जहां उसके पिता रामलखन ने उसको फटकार लगाई और घर की जिम्मेदारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह शराब के नशे में ही अपने आपको कमरे में बंद कर लिया और पंखे के सहारे साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया। परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना को तुरंत बाद पीआरवी कर्मी उसके आवास पर पहुंचे और तुरंत दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
पीआरवी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सीपीआर देना शुरू किया। प्राथमिक उपचार से उसकी सांसे चलनी शुरू हुई। जिसके बाद तत्काल उसे भदोही एमबीएस पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
दूसरी तरफ जान बचाने वाले पीआरवी कर्मी अश्विन कुमार चौधरी, पूजन पाल, अनुराधा वर्मा और चालक आरक्षी चन्द्रबली मौर्य की पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की मदद के लिए होती है। इनकी तत्परता और समझदारी से एक युवक की जान बच सकी है। इनकी बहादुरी के लिए सम्मानित भी गया है।