फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Keep extra staff in school vehicles

स्कूल वाहनों में रखें अतिरिक्त स्टाफ

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Keep extra staff in school vehicles
ज्ञानपुर। गाजियाबाद की घटना के बाद परिवहन विभाग अलर्ट है। बृहस्पतिवार को भी एआरटीओ, यात्रीकर अधिकारी ने 30 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की। खामियां मिलने पर 18 वाहनों का चालान किया। उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान में कुल 18 वाहनों का चालान किया गया। दुर्गागंज त्रिमुहानी, पटेल नगर, लखनो त्रिमुहानी समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक वाहनों को चेक करने का क्रम चला। कहा कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति स्कूल प्रबंधकों को गंभीर होना पड़ेगा। बसों का संचालन हो रहा है तो स्कूली स्वामी एक अतिरिक्त स्टाफ रखें जो बच्चों को चढ़ाने और उतारने का काम करें। स्कूली वाहनों में गैस किट किसी कीमत पर नहीं लगनी चाहिए। वाहनों में उतने ही बच्चों को बैठाया जाए जितना मानक हो। स्कूली वाहनों में किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय स्वामी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed