फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Katra youth dies at Mirzapur station

Bhadohi News: मिर्जापुर स्टेशन पर कटरा के युवक की मौत

Wed, 29 Jan 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Katra youth dies at Mirzapur station
कोइरौना थाना क्षेत्र कटरा निवासी राकेश सरोज (22) की सोमवार की रात में मिर्जापुर स्टेशन पर मौत हो गई। वह परिवार के सदस्यों को रात 12.30 बजे मिर्जापुर से होकर बंगलूरू जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने गया था। परिवार वालों ने बताया कि ट्रेन चलने लगी तो एक अपरिचित महिला अपने बच्चे को ट्रेन में चढ़ा दी लेकिन खुद चढ़ नहीं पाई। बच्चे को उतारने के लिए ट्रेन के साथ दौड़ रहीं थीं।
विज्ञापन

यह देख राकेश बच्चे को उतारने को दौड़ा। उसने बच्चे को तो उतार लिया पर बैलेंस न संभाल पाने से प्लेटफॉर्म पर गिर गया। इससे गंभीर रूप से चोटिल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राकेश का शव मंगलवार को घर पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुट गई। वह प्रयागराज में पढ़ता था। सोमवार को उसकी बड़ी मां बंगलूरू जा रही थीं। रात में घर के लोगों के साथ वह भी मिर्जापुर ट्रेन में बैठाने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed