{"_id":"67aa4b70e4196edf650fcc1d","slug":"kasturba-vidyalayas-hostel-will-be-built-with-rs-319-crores-bhoomi-pujan-performed-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122224-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 3.19 करोड़ से बनेगा कस्तूरबा विद्यालय का हाॅस्टल, हुआ भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 3.19 करोड़ से बनेगा कस्तूरबा विद्यालय का हाॅस्टल, हुआ भूमिपूजन
विज्ञापन
फोटो: 02
-हॉस्टल में 100 बालिकाओं के रहने की होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। औराई ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन करोड़ 19 लाख से हास्टल बनेगा। सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज परिसर गिर्दबड़गांव में डीएम विशाल सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हास्टल निर्माण का भूमिपूजन किया।
डीएम ने बताया कि छठवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को यहां रहने की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये आवंटित हो चुके हैं। यहां पर 100 बालिकाओं की रहने, खाने और पीने की व्यवस्था होगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए सरकार गंभीर है। कस्तूरबा विद्यालयों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मौके पर डीसी बालिका रितेश कुमार दीक्षित, अभियंता अजय सिंह, गोविंद मोहन सिंह, दीनानाथ यादव आदि माैजूद रहे।