फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kartik Purnima: Five lakh devotees took a dip of faith

कार्तिक पूर्णिमा : पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 16 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Five lakh devotees took a dip of faith
कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य के लिए शुक्रवार को जिले के गंगा घाटों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी के तट पर आस्था की डुबकी लगाई। गोपीगंज नगर से लेकर रामपुर घाट तक सड़क पर मेले जैसा नजारा रहा। मार्ग की दोनों पटरियों पर सजीं दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन

रामपुर, बिहरोजपुर, डेरवां भवानीपुर, सेमराध, सीतामढ़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर भोर में चार बजे से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। सूर्योदय होने तक गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गए। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान फलदायी माना जाता है। कई श्रद्धालु कार्तिक महीने भर के गंगा स्नान के अनुष्ठान का इस दिन डुबकी लगाकर समापन करते हैं। छोटे-बड़े सभी घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। सुरक्षा के लिए घाटों पर जल पुलिस तैनात की गई थी। स्नान के चलते गोपीगंज नगर से लेकर रामपुर घाट तक मेले जैसा नजारा दिखा। सड़क पर बेलन, चौकी, छोरी, दौरी, सूप, चलनी, मूसल, फल-मिठाई, खिलौने आदि की दुकानें सजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घाटों पर अनुमानित पांच लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी 20 वाहिनी आजमगढ़ के 20 जवानों की टीम कपिल मुनि यादव के नेतृत्व में तैनात रही। एडीएम कुंवर विरेद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार गिरी, अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजबीर सिंह, सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा, तहसीलदार अजय कुमार सिंह, ईओ धर्मराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह समेत अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

पूर्णिमा पर हनुमान जी का किया भव्य शृंगार
गोपीगंज। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ाव स्थित बरगदा हनुमान मंदिर और रामपुर गंगा घाट पर स्थित प्राचीन मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। शृंगार स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए देर रात तक कतार लगी रही। इस दौरान भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ किया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किए गए। इस मौके पर बाबा कौशल, रमेश कौशल, अवधेश कुमार, घनश्याम कौशल, सिद्धार्थ सिंह आदि रहे।
असाध्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को दवा पिलाई
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पांडवानाथ मंदिर पर शुक्रवार को दूर-दराज से आए लोगों को असाध्य बीमारी मिर्गी, श्वास और दमा की निशुल्क दवा पिलाई गई। दवा पीने के लिए जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिले के लोग बृहस्पतिवार को ही गांव में पहुंच गए। कन्हैया तिवारी के यहां आए लोगों को जड़ी बूटी से तैयार की गई दवा दी गई। गांव के गिल्लू पांडेय, मुकेश पांडेय, राकेश तिवारी, कमलेश यादव और रमेश यादव व्यवस्था में लगे रहे।

-----------
जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं ने ट्रैक किया पार
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक को पार किया। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पर्व को लेकर भीड़ रही। ट्रेनों से उतरने के बाद लोग ट्रैक से होकर एक छोर से दूसरे छोर की तरफ गए। इससे ट्रेन आने पर दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। रेलवे पुलिस इसको लेकर उदासीन बनी रही।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed