फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kanvr Travel: six sectors divided into two zones and district

कांवर यात्रा: दो जोन और छह सेक्टरों में बंटा जिला

Sat, 16 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
सावन में कांवर यात्रा को सकुशल कराने के लिए जिले की पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इसके लिए जिले को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। इलाहाबाद सीमा पर ऊंज से लेकर वाराणसी सीमा पर बाबूसराय तक 39 स्थानों पर बैरियर लगेंगे। कांवरियों के लिए आरक्षित उत्तरी लेन पर निगरानी रखने के लिए सादे लिबास में सुरक्षाकर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


20 जुलाई से भगवान भोलेनाथ के पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है। सावन में शिवभक्त कांवरिया प्रयाग से जल लेकर अलग-अलग शिवालयों में जलाभिषेक कर पुण्यलाभ कमाते हैं। करीब नौ साल पूर्व ऊंज में सड़क दुर्घटना में हुई कांवरिया की मौत के चलते हुए बवाल के बाद शासन स्तर से सावन के लिए प्रयाग से वाराणसी तक जीटी रोड के उत्तरी लेन को कांवरियों के लिए आरक्षित करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उसके बाद से ही कांवर यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन इस बार भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के लिए योजना तैयार किया है। विभाग के मुताबिक कांवर यात्रा के लिए जिले को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार क्षेत्राधिकारी, जिसमें दो दूसरे जनपद के रहेंगे। इसके अलावा 26 सब इंसपेक्टर, 54 हेड कांस्टेबल, 275 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोन के प्रभारी सीओ और सेक्टर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बनाए गए हैं। जीटी रोड पर पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी रहेगी। सभी चौराहे, तिराहे समेत करीब 39 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। कांवर यात्रा के दौरान डीजे पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। ऊंज से बाबूसराय तक जगह-जगह सादे वर्दी में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।


कांवरिया कांड के बाद बढ़ी चौकसी
ऊंज थाने के समीप 2007 में पुलिस की लापरवाही से हुए कांवरिया कांड के बाद से ही कांवर यात्रा को लेकर चौकसी बढ़ाई गई। शासन स्तर से कांवरियों के लिए जीटी रोड का एक लेन आरक्षित कर दिया गया। सुरक्षा को भी पूर्व से काफी हद तक बढ़ा दी गई। कांवरिया कांड के दौरान चार कांवरियों की मौत हो गई थी। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed