फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Kalpavasi will gather on Makar Sankranti, flag worship done in Semradh

Bhadohi News: मकर संक्राति से जुटेंगे कल्पवासी, सेमराध में हुआ ध्वजपूजन

Thu, 02 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kalpavasi will gather on Makar Sankranti, flag worship done in Semradh
काशी-विंध्य और प्रयाग के महासंगम स्थल महातीर्थ सेमराधनाथ धाम में कल्पवास के 30वें मकर माघ मेले का बुधवार को शुभारंभ हो गया। सपरिवार जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के साथ महंत करूणाशंकर दास ने ध्वजपूजन और मां गंगा का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से मां गंगा के तट पर कल्पवासियों का जमावड़ा होगा, जो एक महीने तक रहेगा।
सेमराधनाथ में कल्पवास मेले की तैयारी पखवारे भर से चल रही है। बुधवार को बाबा सेमराधनाथ के दर्शन पूजन के बाद डीएम और एसपी कल्पवास स्थल पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम, एसपी के साथ डीएम की पत्नी डॉ. दिव्या सिंह ने गुरू मंहत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि गंगा तट पर विगत 30 वर्षाे से माघ मेलें में कल्पवास का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कल्पवास मकर माघ मेला की भव्यता को देखकर इसे प्रस्ताव बनाकर प्रांतीय मेला घोषित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया।
साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग या पर्यटन विभाग की ओर से यहां पर गेस्ट हाउस निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। 13 जनवरी से शुरू हो रहे कल्पवास माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी जरूरी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डीघ के नेतृत्व में डीएम, एसपी ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी। एसपी ने बताया कि मेले में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था होगी।
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. दिव्या सिंह ने महिलाओं, बालिकाओं को और अधिक स्वांवलंबी बनाने और सशक्तीकरण पर बल दिया। इस मौके पर एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम एवं मेला प्रभारी अरूण गिरी, सीओ चमन सिंह चावड़ा, एक्सईएन जैनूराम, प्रधान सेमराध आलोक सिंह, अध्यक्ष माघ मेला समिति रामबली सिंह, अजीत प्रताप सिंह, नरेंद्र शुक्ला, शेरबहादुर, दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed