{"_id":"b262f8ee76ff50356d6d2d957b6dead8","slug":"kabaddi-team-was-champion-saripur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारीपुर टीम बनी कबड्डी चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारीपुर टीम बनी कबड्डी चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीपुर में शनिवार को हॉकी के जादूगर भारतरत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। स्वॅ. दद्दा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। भारत रत्न को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को संकल्प दिलाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय मास्टर खिलाड़ी व शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्व के महानतम खिलाड़ियों में मेजर ध्यानचंद का नाम लिया जाता है। सरकार हॉकी के जादूगर की स्मृति में हर साल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देती है। जयंती के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें रैपुरी, बयांव, सारीपुर और सरई गांव की टीमों ने हिस्सा लिया।
मुकाबले में सारीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को अपने नामकर लिया। प्रतियोगिता में रैपुरी की टीम उप विजेता रही। इस मौके पर पन्नालाल गौतम, सुभाष सिंह, रमेश श्रीवास्तव, धीरज यादव, राजन आदि रहे। उधर देवाजीतपुर में भी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में टीमों ने हिस्सा लिया। खेल देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी थी।