फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   JD stamina to contest from UP

यूपी में दमखम से चुनाव लड़ेगी जदयू 

Mon, 09 May 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 09 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
JD stamina to contest from UP
पत्रकार वार्ता में संबोधित करतीं जद यू बिहार की प्रदेश अध्यक्ष।
जदयू की महिला प्रकोष्ठ बिहार की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने कहा कि यूपी में परिवारवाद से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार विकास के नाम का ढिंढोरा पीट रही है। जदयू 2017 के चुनाव में पूरे दमखम के साथ यूपी में चुनाव लड़ेगी। 12 मई को वाराणसी के पिंडरा से इसका आगाज होगा। 
विज्ञापन

वह सोमवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने बताया कि 12 मई को वाराणसी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए यूपी में 12 टीमें गांव-गांव पहुंचकर बिहार सरकार की नीतियों को बता रही है। प्रदेश की जनता सपा, बसपा और भाजपा से त्रस्त होकर विकल्प तलाश रही है। जदयू ही उसके लिए विकल्प दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली के जिलों में काफी संख्या में महिलाओं ने बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी कराने की मांग की। बताया कि बिहार में शराब की बंदी से महिला हिंसा और दुर्घटनाओं में कमी आई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव लोलारख उपाध्याय, सर्वेश राय, मधु कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed