{"_id":"5ebd18108ebc3e90743f3406","slug":"jd-reached-assessment-center-expressed-displeasure-over-malpractices-bhadohi-news-vns5247939160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे जेडी, दुर्व्यवस्था पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे जेडी, दुर्व्यवस्था पर जताई नाराजगी
जीआईसी में मूल्यांकन का अवलोकन करते संयुक्त शिक्षा निदेशक मिर्जापुर कामता राम पाल।
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
ज्ञानपुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक मिर्जापुर कामता राम पाल ने बृहस्पतिवार को मूल्यांकन केंद्र जीआईसी का निरीक्षण किया। एक-एक कक्षों में जाकर मूल्यांकन का अवलोकन किया। कुछ कक्षों में पंखे खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीआईओएस को उन्हें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बीमारी के कारण दो परीक्षकों को केंद्र से लौटाया, जबकि अनुपस्थित 150 परीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
लॉकडाउन के तीसरे चरण में डेढ़ माह से ठप मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया। पहले और दूसरे दिन आठ से नौ हजार कॅापियां जांची गईं। हालांकि बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की पांच हजार 210 और इंटरमीडिएट की पांच हजार 779 समेत कुल 10 हजार 789 कापियों का मूल्यांकन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे मूल्यांकन केंद्र पहुंचे जेडी ने कॉपियां जांच रहे परीक्षकों से बात की। चार कक्षों में पंखे खराब होने से परीक्षक पसीने से तर दिखे। जेडी ने डीआईटोएस और उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव को व्यवस्था सही करने का निर्देश दिया। उप नियंत्रक प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि मूल्यांकन के लिए 400 परीक्षकों को बुलाया गया था, जिसमें 150 कम पहुंचे। जेडी ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि एडेड विद्यालयों के परीक्षकों का वेतन रोका जाएगा। इस मौके पर डीआईओएस अशोक चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।