फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jam on rail gates, trouble is happening

Bhadohi News: रेल फाटकों पर लग रहा जाम, हो रही परेशानी

Mon, 01 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jam on rail gates, trouble is happening
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड स्थित तीन प्रमुख फाटकों पर अंडरपास, ओवरब्रिज की स्वीकृति अब तक नहीं मिल सकी है। ओवरब्रिज स्वीकृति का मामला अटकने से फाटकों के पास जाम जाम जाम लग जा रहा है जिससे काफी लोग परेशानी हो रही हैं। वाराणसी रेल मंडल प्रशासन ने तीन फाटकों पर ब्रिज/अंडरपास निर्माण की कार्ययोजना दिसंबर 2022 में शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन

माधोसिंह-रामबाग रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण व आधुनिकीकरण को लेकर कुल 12 फाटक बंद किए जाने हैं। जिसमें रेलवे प्रशासन ने अब तक आधा दर्जन फाटकों को बंद भी करा चुका है। हालांकि तटवर्ती गांव के लोगों की सहूलियत के लिए रेलवे की ओर से संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा रेल प्रशासन की ओर से रेलखंड के प्रमुख फाटक मिर्जापुर रोड पर ककराही-गोपीगंज, जंगीगंज-सीतामढ़ी रोड पर सरायजगदीश हाल्ट और कोइरौना-कलिंजरा रोड पर पकलोल फाटक पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। चार से पांच महीने बीत जाने के बाद भी अब तक प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ऐसे में इन प्रमुख फाटकों पर लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। अब राहगीर इन फाटकों पर ओबरब्रिज या अंडरपास निर्माण को लेकर मांग तेज कर दिए हैं। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि सरायजगदीश हाल्ट फाटक ही नहीं बल्कि कई अन्य प्रमुख फाटकों पर अंडरपास, ओवरब्रिज का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर ही मंडल प्रशासन इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

हर दिन हजारों लोगों का आना-जानासेट
स्थानीय लोग जिन फाटकों के पास ओवरब्रिज या अंडरपास की मांग कर रहे हैं। वहां हर दिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ककराही फाटक सीधे मिर्जापुर जोड़ता है। वहीं पकलोक और सरायजगदीश हाल्ट फाटक हाईवे समेत तटवर्ती क्षेत्र के 40 गांवों को जोड़ता है। ऐसे में यहां फाटक पर फंसने वाले लोग धूप में बिलबिला उठते हैं। सरायजगदीश रेलवे हाल्ट पर फंसे जगतपुर वाराणसी निवासी राजकुमार ने बताया कि वे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे हैं। फाटक पर फंसे हैं। धूप में हालत खराब हो रही है। यही हाल मिर्जापुर के सीखड़ निवासी राजेंद्र बहादुर का था। उन्होंने बताया कि फाटक बंद होने के कारण कई बार जरूरी कामों में देरी हो जाती है। स्थानीय संजू मिश्रा का कहना था कि जाम के कारण कई बार हम लोग फंस जाते हैं। शासन से स्वीकृति मिलेगी तो एक बड़े समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed