फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jal Nigam Coordination Committee performed

जल निगम समन्वय समिति ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Sep 2021 08:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Jal Nigam Coordination Committee performed
उत्तर प्रदेश जलनिगम समन्वय समिति ने बृहस्पतिवार को जलनिगम परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर कर्मचारियों के बकाए वेतन और पेंशन भुगतान की मांग की। जिला संयोजक राजकुमार यादव ने प्रदेश सरकार के नाम संबोधित मांगपत्र अधिकारियों को सौंपकर कहा कि विभाग कर्मचारियों के साथ उपेक्षा कर रहा है। महामारी के दौर में किसी सेवारत कर्मचारी का पांच माह से वेतन, सेवानिवृत्त होने वालों का पेंशन रोक दिया जाए तो उनके समक्ष आर्थिक स्थिति का संकट खड़ा होना आम बात है। बावजूद इसके न विभाग कोई ध्यान दे रहा है न सरकार। सिर्फ निगम का विलय करने में तेजी दिखाई जा रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भुगतान के लिए कर्मचारियों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। इस मौके पर विनय कुमार श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, एमएस सिंह, सभाजीत यादव, विजय मालवीय, जितेंद्रमणि त्रिपाठी, अतहर, मुजिब खां, कृष्णबहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed