फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jagannath went on a city tour riding on a chariot

Bhadohi News: रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले जगन्नाथ

Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jagannath went on a city tour riding on a chariot
भगवान जगन्नाथ भइया बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार को शुक्रवार को नगर भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन

फूलों से सुशोभित रथ को भक्त दोनों हाथ जोड़ कर अपलक निहारते रहे। महिलाएं घर की छतों से रथ पर पुष्प वर्षा की। भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। गगनभेदी जयकारे क्षेत्र गूंज उठा। गोपीगंज नगर के सोनिया तालाब राधा कृष्ण मंदिर से स्वामी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई।
सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ विराजमान जग के पालनहार का दर्शन कर पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए।
राधा कृष्ण मंदिर में रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की आचार्य रामजी पाठक ने माल्यार्पण कर आरती उतारी। इसके बाद रथ खींचचते हुए भक्त फूल बाग की ओर कदम बढ़ाए। ढ़ोल और शंख ध्वनि के बीच धर्म ध्वजा लहराए।
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे हाथी चल रहे थे। फूलबाग से वापस सदर महाल की ओर बढ़ी रथ अंजही महाल, पश्चिम महाल, मिर्जापुर रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण किया। रथ की रस्सी पकड़ने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चाकचाैबंद इंतजाम रहा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जितेद्र गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई, जगदीश उमर, अवधेश उमर, रमेश कौशल, श्रीकांत जायसवाल, विनय त्रिपाठी, अखिलेन्द्र सिंह बघेल, राजेद्र पुष्पकार, प्रदीप गुप्त, गुड्डू जायसवाल, लल्लू, मिंकू उमर, राजीव दुबे, कमल कौशल, आंनद कुमार मिश्र, विभूत नारायण सिंह, रवि पांडेय, प्रदीप, मोहित कुमार उमर, कुलदीप सेठ, राकेश कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed