फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   jaanch mein eksapaayar mile kold drik,adhikaariyon ne karaaya nasht

जांच में एक्सपायर मिले कोल्ड ड्रिक,अधिकारियों ने कराया नष्ट

Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
jaanch mein eksapaayar mile kold drik,adhikaariyon ne karaaya nasht
ज्ञानपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जंगीगंज बाजार में दुकान पर बेचने के लिए रखे एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को बरामद किया। नामी कंपनियों के लगभग सौ बोतल कोल्ड ड्रिंक को टीम ने नष्ट कराया। साथ ही कई मिठाई की दुकानों से लड्डू, बर्फी, पैकेट बंद नमकीन, खारी, तेल, बिस्कुट का नमूना एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजा। जांच से बाजार के दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि शासन-प्रशासन के निर्देश पर विभाग खानपान से लेकर गृहस्थी में प्रयुक्त होने वाले सामान में मिलावट और नकली होने की हकीकत परखी जा रही है। पूर्व के दिनों में औराई, महाराजगंज, बाबूसराय, घोसिया और गोपीगंज नगर में मिली बड़ी सफलता के बावजूद व्यापारियों में सुधार नहीं आ रहा है। शिकायत पर जंगीगंज में एक चर्चित गुझिया वाले के प्रतिष्ठान पर जांच में लापरवाही सामने आई। सौ बोतलों से अधिक कोल्ड ड्रिंक के एक्सपायर मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई। अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि जंगीगंज और सीतामढ़ी के कटरा बाजार से लगभग 10-12 दुकानों से तरह-तरह के सामान का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। किसी तरह की कमी मिलने पर दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वाराणसी से प्रयागराज भेजी जा रही चायपत्ती के नमूने पर विशेष नजर रखी जा रही है। टीम में विनोद वर्मा, ज्ञानेंद्र पाल सिंह चंदेल, रामसूरत यादव समेत पुलिस के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed