फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It is necessary for the weaker section of the society to have judicial knowledge.

Bhadohi News: समाज के कमजोर वर्ग को न्यायिक जानकारी होना जरूरी

Sun, 10 Nov 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
It is necessary for the weaker section of the society to have judicial knowledge.
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को विधिक सेवा दिवस पर जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को न्यायिक जानकारी दी गई। कहा कि समाज के कमजोर वर्ग को न्यायिक जानकारी होना जरूरी है। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने स्थायी लोक अदालत के महत्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र, लोक अदालत और प्री लिटीगेशन पर भी चर्चा हुई। कहा कि विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को न्याय प्रणाली के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत गरीब और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवेदिता अस्थाना ने लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली में सबके लिए समानता का अधिकार है, और इसके लिए हमें अपने अधिकारों के बारे में जागरूक रहना होगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। बेस्ट पीएलवी का अवॉर्ड रीता देवी और बेस्ट लीगल एड डिफेंस काउंसिल का अवॉर्ड दीपक रावत को दिया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी शैलोज चंद्रा, सुबोध सिंह, लोकेश मिश्रा, अरिजीत सिंह, डिबाए अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय, सचिव सुरजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed