फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It is Guru Purnima today; the auspicious time for worship begins at 5:41 AM.

गुरु पूर्णिमा आज, पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से होगा शुरू

Wed, 29 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
It is Guru Purnima today; the auspicious time for worship begins at 5:41 AM.
अर्जुन पट्टी में गुरु पूर्णिमा के लिए सज रहा आश्रम। संवाद
जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। विभिन्न आश्रम पर इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा बुधवार को है। पूर्णिमा तिथि मंगलवार शाम 6ः18 बजे से शुरू होकर बुधवार रात 8ः05 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर बुधवार को पूर्णिमा मनाई जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 5 : 41 से 9:47 बजे तक पूजा करने का शुभ मुहूर्त है। इस दिन चंद्रमा मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे, जबकि बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होंगे। इस शुभ संयोग में गुरु पूजन, मंत्र जाप, ध्यान, दान-पुण्य, सत्यनारायण कथा और गुरुजनों का आशीर्वाद फलदायी है।
विज्ञापन

जिले के सेमराध में स्थित कल्प कुटी आश्रम में गुरु पूर्णिमा के मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटते हैं। आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी रामशंकर दास की प्रतिमा का दर्शन-पूजन करते हैं। महंत करुणाशंकर दास चातुर्मास अनुष्ठान में है, इसलिए शिष्यों से नहीं मिल सके। गौरी शंकर दास, गुरू पद उत्तराधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पहुंचने लोग : औराई क्षेत्र के अर्जुन पट्टी आश्रम पर गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को भक्तों पहुंचने लगे। दिवंगत लक्ष्मण दास महाराज की समाधि पर लोग पुष्पा अर्जित कर आशीर्वाद प्राप्त किए।

वैसे तो महाराज के न रहने पर उनके शिष्य बनारसी दास वहां की बागडोर संभाले हुए हैं। यहां मेला जैसा नजारा रहता है। झूला लगाए जाते हैं, पुलिस की टीम भी भ्रमण करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed