{"_id":"681bad7992b6072e9d01d695","slug":"islam-is-the-most-peaceful-religion-in-the-world-syed-manzar-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-125821-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम दुनिया का सबसे अमन पसंद दीन : सय्यद मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम दुनिया का सबसे अमन पसंद दीन : सय्यद मंजर
विज्ञापन
वहिदानगर। इलाके के मदरसा दारूल उलूम कादिरिया रिजविया में आयोजित जश्ने दस्तार में फारिग हुए आठ तालिबे इल्म को हाफिज-ए-कुरान की दस्तार बंदी की गई। फफुंद शरीफ से आए सज्जा दानशीन सैयद मोहम्मद मंजर मियां चिश्ती ने तालिबों को दस्तार बांधकर कामयाब जिंदगी की दुआएं दी। वही दस्तारबंदी मदरसा परिसर में आयोजित सरवरे कौनैन कांफ्रेंस में खतीबो ने इस्लाम की बारीकियों और खासियतों पर रोशनी डाली।
सैयद मंजर मियां ने कहा कि इस्लाम दुनिया का सबसे अमन पसंद दीन यानी धर्म है, जो कि एकता, समलता,मोहब्बत और शांति का पैगाम देता हैं। यही वजह है कि कम समय में सबसे अधिक लोगो का चहेता दीन बन गया है। कहा कि कुछ लोगों के गलत बर्ताव से इस्लाम न कभी कमजोर हुआ है और न ही बदनाम होगा। पैगंबर-ए-इस्लाम ने अपने सीरतो से इंसानों को जीवन संवारने की खूबसूरत नजीर (आदर्श) पेश की है। हमें इससे सबक लेकर अपने ईमान को मजबूत करना चाहिए। कांफ्रेंस को आजमगढ़ से आए मुफ्ती निजामुद्दीन मिस्बाही, मसऊद अहमद मिसबाही ने भी खिताब किया। वही शायर सरफराज हैदर, समीर रजा ने भी एक से बढ़कर एक कलाम पेशकर में तरन्नुम को रवानी दी। कांफ्रेंस की निजामत मौलाना मुहम्मद इमरान सुल्तानपुरी और सदारत मौलाना मोहर्रम अली ने की। इस मौके पर मौलाना ताज मोहम्मद, जावेद अंसारी, प्रिंसिपल मौलाना अब्दुल मोबिन, मौलाना मोहम्मद इरफान, मुफ्ती करामात अली आदि रहे।