फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Irrigation Department stopped salary of XEN of Sonbhadra, Mirzapur and Bhadohi

सिंचाई विभाग सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही के एक्सईएन का रोका वेतन

Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department stopped salary of XEN of Sonbhadra, Mirzapur and Bhadohi
पहली बार विंध्याचल मंडल की मंडलीय समीक्षा बैठक बुधवार को भदोही के कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। शासन के निर्धारित 37 विकासपरक बिंदुओं की समीक्षा के दौरान अतिक्रमण को लेकर प्रभावी कार्रवाई न करने पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही का वेतन रोकने का निर्देश मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दिया। उन्होंने तीनों से स्पष्टीकरण भी मांगा। अस्पतालों में बाहर से दवा लिखे जाने, एंबुलेंस चालकों के सुविधा शुल्क लिए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होने दोषियों को निलंबित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी मंडलीय/जनपदीय अधिकारी सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट कर स्थलीय सत्यापन व अच्छे कार्यो का विवरण दें। तीनों जनपदों के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर आख्या दें। उन्होंने बिजली के ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में बदलने पर जोर दिया। सोनभद्र में अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने का निर्देश दिए। अमृत सरोवर में जहां कार्य शुरू नहीं है वहां एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कराकर रिपोर्ट देने के लिए कहा। विद्युत विभाग की समीक्षा में कई जगहों पर विद्युत बिल बढाकर भेजें जाने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बिजली बिल ठीक कराने, जर्जर तार ठीक कराने के निर्देश दिए। मीरजापुर के बरौधा पाषाण सड़क की शेष 500 मीटर सड़क निर्माण को जल्द पूर्ण करने के लिए पीडब्ल्यूडी केे निर्देश दिए। भदोही, गोपीगंज मार्ग, उगापुर एलडी रोड़ उदयकरनपुर दिघवट मार्ग के सृदृढ़ीकरण कार्य में तेजी लोन के लिए कहा। सोनभद्र में 30 सड़कों के सापेक्ष 27 सड़कों के निर्माण अवशेष होने पर अधिशासी अभियंता को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। भदोही में एक दीर्घ सेतु स्वीकृत है, धनराशि मिलने के बावजूद भी निर्माण शुरू नहीं है ऐसे में जल्द शुरू करने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गांवेश सहभागिता के मामले में मिर्जापुर व सोनभद्र की प्रगति कम होने पर नाराजगी जताए। टीकाकरण पर भी जोर दिए। बैठक में डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज, मिर्जापुर के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह, भदोही डीएम आर्यका अखौरी, तीनों जिलों के सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed