फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Irfan welcomed back to the district after winning gold medal from America

Bhadohi News: अमेरिका से स्वर्ण पदक जीतकर जनपद लौटे इरफान का स्वागत

Mon, 14 Jul 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Irfan welcomed back to the district after winning gold medal from America
भदोही। आर्मी में जाने की तमन्ना थी। उसमें सेलेक्शन नहीं होने के बाद मायूस थे, लेकिन साल 2013 में भाग मिल्खा भाग फिल्म देख कर मेरे अंदर धावक बनने का जज्बा पैदा हो गया। ये बातें रविवार को भदोही पहुंचे उप्र पुलिस में आरक्षी इरफान अहमद ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

वे भारतीय पुलिस दल के साथ अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर घर लौटे हैं। भदोही स्टेशन पर हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। लगभग पांच वर्ष की कड़ी मेहनत और लगन से धावक के रूप में प्रैक्टिस करने के बाद साल 2019 में उन्होंने पहला राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक देश के लिए लगभग 16 राज्यों में ऐसी दौड़ लगाई कि जहां जाते वहां से स्वर्ण जीत कर आते।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस की नौकरी भी इसी की बदौलत मिली। साल 2023 में पुलिस की भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे के तहत उन्होंने आवेदन किया और उप्र पुलिस में बतौर आरक्षी नियुक्ति मिल गई। बताया कि भारत से अमेरिका वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हिस्सेदारी के लिए 260 सदस्यीय टीम में मौका मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अमेरिका में मिले तीन स्वर्ण और एक रजत पदक इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वहां 70 देश के खिलाड़ियों से मुकाबला था। इरफान ने यहां तक पहुंचने के लिए अपने माता-पिता को श्रेय देने के साथ उत्साहवर्धन के लिए अपने नगरवासियों, मित्रों और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed