{"_id":"69a49893fa0740ea8607d829","slug":"iran-israel-war-sirens-sound-every-24-hours-bunker-becomes-shelter-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-139687-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान-इस्राइल जंग: 24 घंटे बजता है सायरन, बंकर बना ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान-इस्राइल जंग: 24 घंटे बजता है सायरन, बंकर बना ठिकाना
विज्ञापन
इजराईल से रामसुरत से विडियोकाल पर बात करते परिजन। संवाद
ज्ञानपुर। इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में जिले के 14 मजदूर इस्राइल में फंस गए हैं। ये मजदूर जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी तेल अवीव के पास रमाला शहर में काम कर रहे थे। युद्ध के बाद से उनके परिवार में चिंता है, हालांकि मजदूरों ने वीडियो कॉल से सुरक्षित होने की जानकारी दी है। ज्ञानपुर बैराखास के रहने वाले सुनील विश्वकर्मा बताते हैं। उनके भाई अनिल विश्वकर्मा दो साल पहले इस्राइल गए हैं। वह कारपेंटर (शटरिंग) का काम करने वहां गए हैं। वह येरूसलम के पास के एक शहर में रहते हैं। वह बताते हैं कि खतरा जिस क्षेत्र में बढ़ता है, वहां सायरन बजता है। फोन पर भी सरकार का अलर्ट जारी होता है। पहले की तुलना में इस बार हमले अधिक हो रहे हैं। ईरानी मिसाइलों को आसमान में ही गिरा दिया जा रहा है। अलर्ट पर बंकरों में लोग छिपते हैं। बैराखास के ही रहने वाले भाईलाल विश्वकर्मा और उनका परिवार भी बेहद चिंतित है। उनके भाई रामसूरत इस्राइल करीब डेढ़ साल पहले गए थे। वह तेल अवीव में रह रहे हैं। रामसूरत ने वीडियो कॉलिंग में बताया कि अभी यहां पर छुट्टी चल रही है। उनके सामने ही मिसाइलों को गिराया जा रहा है। इस्राइल की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत है। उन्होंने कहा कि वे अपनी आंखों से इन घटनाओं को देख रहे हैं। इससे खतरे की कोई बात नहीं है। भुसौला गांव के रहने वाले अंजीत बिंद 15 मई 2024 को इस्राइल गए हैं। वह राज मिस्त्री का काम करते हैं। वह इस्राइल के सलाम शहर में है। परिवार से उनकी लगातार बातचीत होती है। उन्होंने वीडियो कॉल पर बताया कि इस्राइल पर दागी जाने वाली मिसाइलें और बम अक्सर आसमान में ही निष्क्रिय कर दिए जाते हैं।
ये श्रमिक गए हैं इस्राइल
ज्ञानपुर के भुसौला के अंजीत बिंद
भदोही के जलालपुर के राजू
पिलखनी के मोहन और प्रेमसागर
बरैला के अरूण कुमार
बैराखास के अनिल विश्वकर्मा व रामसूरत विश्वकर्मा
औराई के चंद्रपुरा के अजय प्रकाश
संवरपुर के जयसिंह चौहान
लालीपुर के शिव प्रसाद
मधईपुर के महादेव
बलीपुर के भानु प्रताप
युद्ध की खबर से घर वाले हैं परेशान
इजराइल गए रामसूरत विश्वकर्मा की भाभी संगीता देवी ने बताया कि देवर से प्रतिदिन वीडियो काल से बात हो रही है। उसने बताया कि यहां कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन युद्ध के नाम से ही मन में भय बना रहता है। पूर्व में भी युद्ध हुए थे, लेकिन इस बार कई देशों से एक साथ हो रहा है।
विज्ञापन
ये श्रमिक गए हैं इस्राइल
ज्ञानपुर के भुसौला के अंजीत बिंद
भदोही के जलालपुर के राजू
पिलखनी के मोहन और प्रेमसागर
बरैला के अरूण कुमार
बैराखास के अनिल विश्वकर्मा व रामसूरत विश्वकर्मा
औराई के चंद्रपुरा के अजय प्रकाश
संवरपुर के जयसिंह चौहान
लालीपुर के शिव प्रसाद
मधईपुर के महादेव
बलीपुर के भानु प्रताप
युद्ध की खबर से घर वाले हैं परेशान
इजराइल गए रामसूरत विश्वकर्मा की भाभी संगीता देवी ने बताया कि देवर से प्रतिदिन वीडियो काल से बात हो रही है। उसने बताया कि यहां कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन युद्ध के नाम से ही मन में भय बना रहता है। पूर्व में भी युद्ध हुए थे, लेकिन इस बार कई देशों से एक साथ हो रहा है।
विज्ञापन