फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation team raided the shop, fake medicines and goods recovered

Bhadohi News: जांच टीम ने दुकान पर मारा छापा, नकली दवाएं और सामान बरामद

Sat, 08 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Investigation team raided the shop, fake medicines and goods recovered
औराई कोतवाली क्षेत्र के भक्तापुर चौरी मार्ग स्थित एक मकान पर शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ महाराष्ट्र की ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस की टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर हुई कार्रवाई में दुकान के अंदर से बड़ी मात्रा में बच्चों के जीवन रक्षक सिरप हाई ग्लूकोस लिवर की दवा लिव-52, झंडू बाम, फेविकोल सहित 7 ब्रांड के नकली सामान सहित रैपर, बॉटल, स्टिकर, पैकिंग मशीन बरामद किया गया।
टीम की कार्रवाई पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। दिल्ली की ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस की टीम को सूचना मिली कि जिले में बड़ी मात्रा में नकली दवाईयां और कास्टमेटिक बनाने और बेचने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद सक्रिय हुई टीम ने जिले में जानकारी की तो पता चला कि औराई कोतवाली के भगतापुर गांव की कास्टमेटिक की दुकान में नकली सामानों का रैपर इत्यादि तैयार कर उसे बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पुष्ट होने के बाद महाराष्ट्र की ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस टीम के मुख्य जांचकर्ता रवि पांडेय ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को इसकी जानकारी दी।
एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम के साथ जांच टीम ने दुकान पर दबिश दी। जांच में दुकान से बड़ी मात्रा में नकली दवाओं के साथ कॉस्टमेटिक और उसकी शीशी, रैपर और डिब्बे बरामद किए।

टीम ने इस दौरान नकली सामान तैयार करने के उपकरण भी बरामद किए। टीम ने दुकान के मालिक विकास कुमार निवासी भगतापुर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed