फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation report of 593 people still awaited

593 लोगों की जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार

Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of 593 people still awaited
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ संदिग्ध लोगों की जांच का काम भी तेज हो गया है। इसके बावजूद प्रतिदिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। भदोही जिले के विभिन्न इलाकों से बुधवार 272 लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक 9800 संदिग्ध लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 9207 जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है। बुधवार को 305 लोगों की जांच रिपोर्ट विभाग को मिली। इनमें दो पॉजिटिव पाए गए। यद्यपि 593 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। जिले में अब तक आठ कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई थी। जबकि 147 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब भी 65 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

कोरोना का एक मरीज लापता
ज्ञानपुर। भदोही जिले का एक कोरोना मरीज लापता हो गया है। कुल एक्टिव 65 मरीजों में से 64 का ब्योरा तो स्वास्थ्य विभाग के पास है, मगर एक मरीज ट्रेस नहीं हो पाया है। सीएमओ के मुताबिक 25 कोरोना मरीज सीएचसी भदोही में भर्ती हैं। जबकि 29 को कारपेट एक्सपो मार्ट में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा एक पीजीआई लखनऊ, छह मरीज प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में, एक हैदराबाद, एक वाराणसी और एक अयोध्या में है। जबकि एक मरीज का पता नहीं चल पाया है। वह जांच कराने के बाद लापता हो गया है। बाद में उसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed