फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigate those who come in contact with the infected

संक्रमित के संपर्क में आने वालों की करें जांच

Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Investigate those who come in contact with the infected
ज्ञानपुर। जिले के नोडल अधिकारी और मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को कोविड-एल-2 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के परिजनों से बात कर उनका हाल जाना और चिकित्सकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी का जांच कराने के लिए कहा। मंगलवार को दोपहर बाद कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र और डीएम आर्यका अखौरी महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही में बने एल-2 अस्पताल पहुंचे। कमिश्नर ने चिकित्सा अधिकारियों से हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे से हॉस्पिटल के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। नोडल अधिकारी ने भर्ती मरीजों के परिजनों से भी वार्ता किया। उन्होंने परिजनों से एल-2 हॉस्पिटल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों की टेस्टिंग अनिवार्य रूप से कराई जाएं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और टीकाकरण की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से नियमित फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए। उन्होने निर्देश दिया कि निगरानी समितियॉ गॉव में लगातार भ्रमणशील रहकर लक्षणयुक्त वाले मरीजों की पहचान करें तथा उनके सैंपलिंग कराकर मेडिकल किट दिया जाए। प्रवासियों को चिन्हित करते हुए उनकी सैम्पलिंग कराकर क्वारंटीन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अभी कोरोना का खतरा टला नही है, इसके लिए जरूरी है कि नियमित रूप से मॉस्क पहने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें और कहीं से आने के बाद हाथ अवश्य धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed