{"_id":"674b5ddffebfa11c1e0d46e4","slug":"intoxicated-man-killed-his-uncle-by-hitting-him-on-the-head-with-a-brick-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119565-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शराब के नशे में चाचा के सिर पर ईंट से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शराब के नशे में चाचा के सिर पर ईंट से वार कर हत्या
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़वापुर गांव में भतीजे ने शराब के नशे में चाचा के सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले भतीजे ने चाचा को जमकर शराब पिलाई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस हत्या के आरोपी फरार भतीजे की तलाश कर रही है।
भदोही कोतवाली के बड़वापुर मुसहर बस्ती निवासी माधो बनवासी अपने भतीजे राजेश बनवासी के साथ शुक्रवार की शाम शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। बात इतना बढ़ गया कि भतीजा राजेश ने चाचा माधो के सिर पर ईंट से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल माधो को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच मौका देख भतीजा फरार हो गया। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं फरार भतीजे की तलाश की जा रही है। माधो की मौत से परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए हैं।